बाराबंकी, मई 15 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक के प्रधानों ने शुक्रवार को अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग करते प्रधान संघ अध्यक्ष चट्टान सिंह, ग्राम प्रधान राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बीडीओ प्रीती वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि 26 मई 2026 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में समय पर चुनाव होने की संभावना कम है। प्रधानों ने मांग की उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों का कहना है कि यदि प्रधानों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा तो ग्राम पंचायतों का समुचित रुप से विकास कार्य व अन्य हितकारी कार्य बाधित हो जाएंगे। सभी प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, बीडीओं को सौंपा ज्ञापन इस मौके पर ग्राम प्रधान पडंरा पूनम, ग्राम प्रधान सोहिलपुर शिवनाथ सिंह, ग्राम प्रधान टेरा रा...