प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर सीएम को दी बधाई
मैनपुरी, मई 29 -- घिरोर, ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार का फैसला गांवों के विकास व जनहित के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन के प्रधान अखिलेश यादव के कार्यकाल बढ़ने की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर ग्राम प्रधान का स्वागत करते हुए मिठाई वितरित की। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य लगातार संचालित हो रहे हैं, जिनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था, पेयजल से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.