कन्नौज, अप्रैल 11 -- पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढऩा लगभग तय है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में निर्वाचित प्रतिनिधियों का ही कार्यकाल बढ़ाए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। अभी तक चुनाव आयोग व सरकार द्वारा न तो चुनाव की घोषणा की गई और न ही कोई आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए तय समय पर चुनाव कराना असंभव प्रतीत होता है। ऐसे में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढऩा लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यदि कार्यकाल बढ़ाया जाता है, तो अन्य प्रदेशों की तरह समान परिस्थितियों में निर्वाचित प्रतिनिधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.