जौनपुर, मार्च 31 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उप निदेशक पंचायत वाराणसी मंडल के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएफएमएस और जेम पोर्टल की बारीकियों से अवगत कराया गया।। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर शेर बहादुर और धनराज ने पंचायत विकास योजना के निर्माण की विस्तृत प्रक्रिया बताई। बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि पंजीकरण उसी स्थान पर होगा जहां जन्म या मृत्यु हुई है। यदि गांव में जन्म नहीं हुआ है। तो वहां का प्रमाण पत्र न बनाया जाए। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.