बलिया, मार्च 18 -- हल्दी। बेलहरी सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और जिला पंचायत विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। एडीओ पंचायत मनोज गुप्त के देख-रेख में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में कमलेश कुंवर एवं विनीता राय ने प्रधानों और पंचायत सहायकों को डिजिटल लिटरेसी से आदि की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सचिव विनय सिंह, रामप्यारे चौधरी, उपेन्द्र कुमार, विनोद गुप्त आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...