संभल, जून 1 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के ठाटी गांव निवासी बंटी और जाकिर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के अवनीश और अनिल ने भी प्रधानी चुनाव में वोट देने को लेकर बंटी से बातचीत शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर ज्ञानवती और पूजा को घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वर्मा ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्...