सुल्तानपुर, नवम्बर 12 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर एक प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान के पुत्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिलावलपुर गांव निवासी मोहम्मद मुकीम ने बुधवार को शिवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 10 नवंबर को अखिलेश पुत्र कृष्ण प्रसाद के खेत की नाप-जोख के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान प्रधान फरीदा बेगम के पुत्र मोहम्मद शमीम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुकीम का कहना है कि शमीम ने धमकी देते हुए कहा 20 साल से प्रधान हूं, तुम्हें और तुम्हारे साथियों को बर्बाद कर दूंगा। मुकीम ने यह भी आरोप लगाया कि शमीम का विवादित इतिहास रहा है और वे पूर्व में 2010 के दंगों, 2016 में लालजी वर्मा की हत्या तथा 2022 में समीमगंज बाजार में...