प्रधानी चुनाव की तैयारी में लगे युवक के घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा
मुरादाबाद, जून 9 -- ग्राम पीलकपुर गुमानी में प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर गुमानी निवासी गुलशेर अली पुत्र अहमद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते उसके घर पर ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। आरोप है कि 7 जून की रात करीब 10 बजे राशिद पुत्र मुन्ना, तसलीम पुत्र सद्दीक शाह, असलम पुत्र जहूर और नईम पुत्र मोहम्मद नबी अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज मारपीट में गुलशेर अली तथा उसके परिजनों को चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.