शिमला, मई 27 -- हिमाचल प्रदेश के एक पंचायत में हुए प्रधानी का चुनाव क्षेत्र में चर्चा विषय बन गया है। बेटे ने अपने बाप को भारी वोटों से हराकर प्रधान के पद पर कब्जा जमाया। यह पंचायत मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में हैं। पिता भाजपा समर्थक माने जाते हैं, जबकि बेटा कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा बताया जाता है।हर कोई हैरान रह गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन की नई बनी टिल्लू पंचायत में प्रधानी का चुनाव इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वजह चुनावी मैदान में आमने-सामने उतरे पिता और पुत्र रहे। पंचायत चुनाव में पिता और उनके बेटे के बीच हुई सीधी टक्कर ने इस मुकाबले को पूरी तरह सियासी रंग दे दिया। नतीजे आए तो गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हर कोई हैरान रह गया।लंबे समय से मनमुटाव की चर्चा मुख्यमंत्री...