मैनपुरी, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शिवकरन में प्रधानी की चुनावी रंजिश में पराजित प्रधान प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ महिला और उसके पुत्रों पर हमला बोल दिया जिससे एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि सीसी मार्ग निर्माण को लेकर विवाद हुआ। सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद निर्माण कार्य दो दिन पहले बंद करवा दिया गया लेकिन आरोपियों ने फिर भी पीड़ित पक्ष पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शिवकरन निवासी कुसमा देवी पत्नी जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे घर के सामने बनी सीसी सड़क पर पड़ी गिट्टी-बालू की सफाई कर रही थी। तभी ब्रह्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.