बुलंदशहर, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला काला में होली के दिन पुरानी प्रधानी रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला काला निवासी अर्चना पत्नी सूरजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति गांव के सम्मानित व्यक्ति हैं। होली के दिन सत्येंद्र व योगेंद्र ने उनके पति के साथ प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर अभद्रता और हाथापाई की। लोगों ने बीच बिचाव कर दिया और उसके पति घर वापस आ गए। उसी दिन शाम के समय उसके पति घर के बाहर बैठे थे ।इसी दौरान योगेंद्र, नरेंद्र, सतेंद्र, विशांत और हर्षित लाठी, डंडे और लोहे के लोड लेकर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने ...