बदायूं, जून 5 -- दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। जिसके के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहे रहे हैं। मारपीअ में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दोनों पक्षों के छह लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा का है। यह भी पढ़ें- प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चटकी लाठी, 17 लोगों पर मुकदमा यहां गांव में प्रधानी को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और...