प्रधानी की तर्ज पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, क्या है बीजेपी की रणनीति
लखनऊ, जुलाई 15 -- यूपी में योगी सरकार की हैट्रिक के लिए अभी से भाजपा ने तैयारी और रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव भले टल गए हों, मगर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानी की तर्ज पर लड़ेगी। इसके जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। एक-एक वोट पर फोकस है। इस रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कवायद भी प्रदेश संगठन ने शुरू कर दी है। अपने हर वोटर को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अभी से तय की जा रही है। भाजपा ने अब सरकार के साथ ही संगठन स्तर पर भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश को मथने में जुटे हैं। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.