मैनपुरी, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। सोमवार को डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय किरथुआ, प्राथमिक विद्यालय महोती और कमलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय महोती की प्रधानाध्यापिका वंदना यादव अनुपस्थित पाई गईं। उन्होंने पत्र व्यवहार रजिस्टर में कोई प्रविष्टि नहीं की थी और स्टाफ को संकुल विद्यालय कमलपुर में बैठक का बहाना बनाकर निकल गई थीं। हालांकि, जब प्राचार्य कमलपुर पहुंचे, तो वह वहां भी मौजूद नहीं मिलीं। अन्य तीन विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों-शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति डायट प्राचार्य ने प्रधानाध्यापिका की...