प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- अमरगढ़। उदईशाहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में बीईओ सुशील त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष देवेन्द्र पति तिवारी उपस्थित रहे। उदईशाहपुर के प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह और विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भावुक बना दिया। सेवानिवृत्त साधना श्रीवास्तव की विदाई पर पूरा परिसर भावुक हो उठा और सभी की आंखें नम दिखीं। इस दौरान सहायक अध्यापक संजीव कुमार, नीलम शुक्ला, किरन मौर्या, मधुलिका, प्रभावती, शिक्षा मित्र दिनेश कुमार जायसवाल, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...