कन्नौज, सितम्बर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को गोरखपुर के प्रेक्षा गृह में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया। उनके प्रयासों से विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें-...