किशनगंज, जनवरी 4 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत अंतर्गत अवस्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सोंथा की प्रधानाध्यापिका कुमारी ललिता तथा लिपिक अकील अख्तर को शनिवार को विद्यालय परिवार की ओर विदाई समारोह आयोजित कर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में कोचाधामन के एमआईएम विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष मो. सरवर आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने सेवानिवृत्त हो रही प्रधानाध्यापिका कुमारी तथा लिपिक अकील अख्तर को माला पहनाकर अंगवस्त्र देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त हो रही प्रधानाध्यापिका व लिपिक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा और विद्यालय के विकास के लिए हमेशा कार्य करने वाला व्यक्ति बताया। इस दौरान विधायक सह अध्यक्ष मो. सरवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.