छपरा, जून 16 -- वेतनमान व स्थानांतरण समेत कई मांगें उठाईंछपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य प्रधानाध्यापक-शिक्षक संघर्ष मंच के प्रदेश संयोजक कुमार अर्णज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में मंगलवार को सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। पूर्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत भी किया। मांगपत्र में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के वेतनमान, पदनाम, स्थानांतरण और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। मंच ने सातवें वेतन आयोग के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान लागू करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को लेवल-12, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को लेवल-8 तथा माध्यमिक शिक्षकों को लेवल-7 का वेतनमान देने की मांग की...