मैनपुरी, फरवरी 27 -- बरनाहल। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बीईओ जमील अहमद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ जमील अहमद ने कहा शिक्षा ही मानव उत्थान के लिए सबसे बड़ा हथियार है। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक गांव-गांव सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दें। प्रदेश सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना सब पढ़े, सब बढ़ें चलाई जा रही हैं। जिसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस मौके पर एआरपी राहुल गुप्ता, अनिरुद्ध प्रताप, अंकुर भदौरिया, जितेंद्र कुमार, देवेश अवस्थी, आशुतोष शरण, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, राजकिशोर, नरेंद्र कुशवाहा, गौतम सिंह, मेघा गुप्ता, सुलेखा यादव, अशोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.