हरदोई, मार्च 23 -- बेनीगंज। क्षेत्र के विकास खंड कोथावां अंतर्गत एक के प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगा है। परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। मिश्रीपुर मजरा सिकंदरपुर निवासी मूलचंद पुत्र कढ़िले ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी मुस्कान वर्ष 2023-24 के शिक्षा सत्र में एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। इसी दौरान पूरा परिवार लुधियाना चला गया। वर्तमान में छात्रा के नए विद्यालय में प्रवेश के लिए स्थानांतरण प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बार-बार अनुरोध के बावजूद टीसी देने में आनाकानी की जा रही है। इससे छात्रा का भविष्य अधर में लटका हुआ है और परिजन लगातार विद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी से जल्द से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.