पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। पीएम पोषण में तैनात एक कर्मी ने विण ब्लॉक के एक स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीएम पोषण में तैनात कर्मी त्रिलोक सिंह नेगी ने इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्य शिक्षाधिकारी को बीते दिनों दिया। नेगी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर में फोन कर प्रधानाध्यापक ने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी है। कर्मी ने इस संबंध में पुलिस को भी ज्ञापन देकर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर मामले में प्रधानाध्यापक का भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.