बदायूं, मार्च 25 -- क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिगोई में प्रधानाध्यापक का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह विद्यालय परिसर के बाहर लगा सौभाग्य विद्युत योजना का साइन बोर्ड हटाते हुए दिख रहे हैं। इसका गांव के लोगों ने विरोध किया है। गांव सिगोई में प्राथमिक विद्यालय के बाहर काफी समय से सौभाग्य विद्युत योजना का एक साइन बोर्ड लगा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि जिसको विद्यालय के प्रधानाधयापक ने अपनी निजी संपत्ति समझकर मंगलवार को बिना अनुमति के गिलेडंर से कटवाकर गिरवा दिया। ग्रामीणों ने पता लगते ही पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.