बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की कक्षा सात की छात्रा के परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रा की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। विगत 18 अप्रैल को उनकी पुत्री स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यपक द्वारा उनकी पुत्री से अश्लील हरकत की और छेड़छाड़ भी की। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। स्कूल से घर पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। साथ ही छात्रा ने उन्हें बताया कि प्रध्यानाध्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.