गाजीपुर, मार्च 20 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय बिझवल में गुरुवार को छात्रों से ईंट हटवाने के मामला सामने आने पर बीएसए उपासना रानी वर्मा एक्शन मोड में है। शुक्रवार को बीएसए ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। बीएसए ने बताया कि विद्यालय परिसर में कार्य चल रहा है। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों से ईंट उठवाकर काम कराया जा रहा था। जिसका सोशल मीडिया में विडियों वायरल हो रहे थे। इस मामले में सैदपुर खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय से तत्काल जांच करते हुए रिपोर्ट मांगा। जिसके बाद तत्काल प्रधानाध्याप कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक अध्यापक प्रिया यादव, विवेक, शिक्षामित्र राजपत पाल को प्रतिकूल प्र...