प्रधानाध्यापक नहीं दे रहा प्रवेश, बच्चों ने डीएम से की शिकायत
मैनपुरी, मई 18 -- जागीर विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की हटधर्मिता बच्चों पर भारी पड़ रही है। एक ओर सरकार परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन किए जाने के लिए जोर देती है। स्कूल चलो अभियान चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी इंचार्ज प्रधानाध्यापक 20 बच्चों का प्रवेश नहीं ले रहा। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। सोमवार को ग्राम मलिखानपुर निवासी ग्रामवासी किशनपाल सिंह, विनोद कुमार, रूबी, रीता, दुष्यंत सिंह, गोरेलाल गांव के एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जानकारी दी कि कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर का इंचार्ज प्रधानाध्यापक गांव के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश नहीं दे रहा। गांव में लगभग 20 बच्चों के नामांकन होने हैं पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.