मिर्जापुर, मई 12 -- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित मिर्जापुर,संवाददाता।जनपद के पहाड़ी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिद्धि के प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक एवं साहित्यिक प्रतिभा के लिए अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति सम्मान सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार को लखनऊ में अंतर राष्ट्रीय कला,साहित्य संस्कृति की ओर से आयोजित अंतर राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम लि.नटवर गोयल ने प्रदान किया गया। जनपद के शिक्षक को प्रतिष्ठापरक सम्मान से जनपद के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर अंतर राष्ट्रीय शैक्षिक समागम एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह,शिक्षा, साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय शैक्ष...