कटिहार, जून 30 -- सालमारी, एक संवाददाता। मधाइपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलागंज के प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को छात्रों शिक्षकों शिक्षा प्रेमी के द्वारा उपहार दे कर सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने कहा की जीवन में गुरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बिहार सरकार आपदा विभाग के संयुक्त सचिव नदीमूल गफ्फार सिद्दीकी ने गूगल मीट के माध्यम से आनलाईन सेवानिवृत समारोह को संबोधित करते हुए कहा की वह हमारे गुरू तुल्य रहे। आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किये। उनसे बहुत कुछ सिखने का अवसर मिला है। संकुल संचालक सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौलनापुर के प्रधानाध्यापक मुकशित कमाली, प्रभारी प्रधानाध्यापक मरगुब आलम ने कहा की सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता ह...