बोकारो, मार्च 1 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत राजकीय मवि अंगवाली के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा को सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, जबकि वरीय शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना प्रधानाध्यापक के पद पर आसीन हुए। वहीं हाल ही में विभागीय प्रोन्नति पाकर अन्यत्र स्थानांतरित हुए शिक्षक तारकेश्वर कपरदार को भी विदाई दी गई। आमंत्रित प्रतिनिधि मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, पंसस बोबी देवी, शिक्षक शैलेश खन्ना, पूर्व सेवानिवृत्त एचएम राधेकृष्ण रजवार, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, गोपाल पाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष मो हाकीम सहित अन्य ने विदाई दी। यहां प्रधानाध्यापक की पत्नी, बेटी-बेटा आदि भी थे। उच्च विद्यालय के एचएम अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.