प्रधानाध्यापक को परीक्षार्थी समझ साइबर ठगों ने मांगे 5500 रुपए
गोपालगंज, मार्च 19 -- फुलवरिया। एक संवाददाता क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मगहां के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा को साइबर अपराधियों ने परीक्षार्थी समझकर ठगी का प्रयास किया। फोन कर खुद को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने मैट्रिक परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर 5500 रुपए की मांग की। बताया जाता है कि अपराधी ने फोन पर ही राशि भेजने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। प्रधानाध्यापक ने मामले की लिखित शिकायत श्रीपुर थाने में दर्ज कराई है। संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि इन दिनों साइबर अपराधी काफी सक्रिय हैं, इसलिए लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.