सीवान, मार्च 2 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुतुब छपरा उर्दू में शनिवार को प्रधानाध्यापक मो. हस्मुद्दीन को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाध्यापक को शिक्षकों ने माला पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि योग्य और कर्मठ शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते, वे समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहते हैं। शिक्षक तौफिक अनवर ने कहा कि मो. हस्मुद्दीन का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा, जिन्होंने 2007 से 19 वर्षों तक निरंतर सेवा दी। शिक्षक नेसार अहमद ने उन्हें विज्ञान व गणित का उत्कृष्ट शिक्षक बताया। समारोह में कई शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.