चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर। प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण बंदगांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय जारकी के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा से वंचित हो गए। इसे लेकर सोमवार को विद्यालय परिसर में कार्तिकेश्वर प्रजापति की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहाकि आठवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर जैक द्वारा दिसंबर से जनवरी के बीच में पोर्टल पर लॉगिन करना था, लेकिन प्रधानाचार्य की लापरवाही के कारण कक्षा 8 के नियमित 58 विद्यार्थियों (32 छात्र और 26 छात्राओं) को परीक्षा से वंचित होना पड़ा है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की एक साल की पूरी पढ़ाई बेकार हो गई। इसके लिए ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर महतो को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर महतो ने बताया कि सर्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.