प्रधानाध्यापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक
सहरसा, जून 27 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोनैति के प्रधानाध्यापक 56 वर्षीय चंद्रशेखर मिश्र का हृदयाघात से निधन हो गया। वे केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने पर देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे। मुखिया रूपम मिश्रा, दीपक मिश्रा, ज्ञानू ज्ञानेश्वर, बमबम मिश्र सहित कई गणमान्य लोगों ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। यह भी पढ़ें- प्रधानाध्यापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.