कटिहार, अप्रैल 13 -- समेली ,एक संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशियारी में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका बिंदु देवी ने की। जबकि मंच संचालन शिक्षिका चंदा भारती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि कमलेश्वरी प्रसाद मंडल एवं सरपंच प्रतिनिधि मधुकर कुमार उपस्थित थे। समारोह में प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव, मौलाना इजराहुल हक, मो इंतसार आलम, अरविंद आनंद,हरदेव मंडल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...