बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के विद्यालयों में निर्माण कार्य को लेकर कनीयअभियंताओं के नाम से विद्यालयों में काम करने सिलसिला अभी भी जारी है। ज्यादातर मामले चनपटिया प्रखंड के देखने को मिल रहे हैं। चनपटिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवका टोला में भवन का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण में गुणवत्ताहीन काम के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वर्क आर्डर नहीं लेने का मामला भी सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवन भास्कर का कहना है कि विद्यालय में जो निर्माण हो रहा है उसके तल में पिलर का काम नहीं किया गया है। पहले इट देने के बाद उसके बाद इसमें पिलर बनाया गया है। जिससे विद्यालय के निर्माण की गुणवत्ता संदेहास्पद हो गई है। इसके साथ ही इट की क्वालिटी भी सही नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि बिना वर्क आर्डर लिए ही ...