गोड्डा, दिसम्बर 6 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि एन. जी. 2 उच्च विद्यालय पथरगामा के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडेय को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय नेतृत्व और शैक्षणिक सुधारों के लिए गोड्डा जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मिथिला टुडू द्वारा सम्मानित किया गया। डीईओ ने यह सम्मान विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, बच्चों की बढ़ती उपस्थिति, अनुशासन, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा नवोदय प्रवेश परीक्षा, जैक बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में उत्कृष्ट केंद्र अधीक्षण कार्य के लिए प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान डीईओ मिथिला टुडू ने कहा कि "श्री पांडेय जैसे कर्मयोगियों की वजह से ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन, बेहतर परिणाम और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया उनका विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.