घाटशिला, जून 28 -- पोटका, संवाददाता। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (टीआईएसएस), मुंबई के आर्माइटी देसाई हॉल में आयोजित उमंग फेलोशिप सर्टिफिकेशन सेरेमनी में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराइन (पोटका) के प्रधानाध्यापक  अरविंद कुमार तिवारी को सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा (सेल) पर आधारित छह माह की फेलोशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने का प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नर्चरिंग इमोशनली इंटेलिजेंट क्लासरूम्स भावनात्मक रूप से बुद्धिमान कक्षाओं का निर्माण विषय पर आयोजित इस फेलोशिप का संचालन टीआईएसएस के सेंटर फॉर लाइफलॉन्ग लर्निंग (सीएलएल) और उमंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षाओं में भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित क...