बरेली, जुलाई 26 -- फरीदपुर, संवाददाता।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय 'सक्षम' प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 22 से 24 जुलाई तक आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयी नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता एवं प्रबंधन में नवाचार को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान कृष्ण कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, ममता,महेंद्र पाल,अर्चना तथा वंदना सहाय ने विद्यालय नेतृत्व, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, अधिगम परिणामों में सुधार, विद्यालय विकास योजना, समावेशी शिक्षा, समुदाय की सहभागिता तथा प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं पर विभिन्न सत्रों का संचालन किया। प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के प्रमुख आधार हैं। प्रशिक्षण के...