गोपालगंज, मार्च 11 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के बीआरसी में बुधवार को प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीईओ अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए पांच हजार रुपए तथा मध्य विद्यालयों के लिए दस हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि आवंटित राशि से आवश्यक खेल सामग्री की खरीद जल्द करें। ताकि बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद की सुविधा मिल सके। साथ ही पीएफएमएस पोर्टल पर राशि के उपयोग से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही खर्च करने का निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.