बेगुसराय, जुलाई 29 -- भगवानपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए भगवानपुर के बाईट भवन में बुधवार को प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य एफ एल एन अभियान के विस्तार और कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए तरल आधारित शिक्षण के तीसरे चरण को अभियान मोड में चलाना है। कार्यशाला में प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, संदीप कुमार, कुमारी अनुपम, प्रवीण कुमार सिंह व सौरभ सुमन ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालयवार कार्ययोजना, लक्ष्य समूह, मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से 2 शिक्षक और मध्य विद्यालय से 4 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: वीरपुर में एचएम की ह...