काशीपुर, मई 11 -- बाजपुर, संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का समापन सोमवार को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के गायन के साथ सफलतापूर्वक हुआ। इस सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन किया।

सम्मेलन का शुभारंभ सम्मेलन में मुख्य अतिथि, जन शिक्षा समिति उत्तराखंड के मंत्री शत्रुघन सिंह राठौर एवं विशिष्ट वक्ता समिति के अध्यक्ष गौरी दत्त मठपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में शत्रुघन राठौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, संस्कार और नवाचार का समावेश अनिवार्य है। वहीं गौरी दत्त मठपाल ने आगामी शैक्षिक सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों से नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का ...