बलिया, जून 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत और उसकी जांच के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने रामकरण इंटर कालेज भीमपुरा नम्बर एक के प्रधानाचार्य के साथ ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आदेश अगले आदेश तक रोक दिया है।

जांच प्रक्रिया इस सम्बंध में सोमवार को जिविनि की ओर से पत्र जारी हुआ है। इसके अनुसार एक ही व्यक्ति के चपरासी और शिक्षामित्र के पद पर नियुक्त होने तथा वेतन भुगतान का मामला सामने आया था। इस क्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक (आजमगढ़ मंडल) ने नौ जून को पत्र लिखकर शिकायती बिन्दुओं का विधिवत परीक्षण करने जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया था। निर्देश के अनुपालन में जिविनि ने 12 जून को पत्र जारी कर रामकरण इंटर कालेज भीमपुरा नम्बर एक के प्रधानाचार्य को सम्बं...