प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन हुई सम्पन्न
शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- रोजा, संवाददाता। प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आहुत की गई। बैठक में तदर्थ प्रधानाचार्य के विनियमितिकारण, कार्यवाहक प्रधानाचार्य के वेतन भुगतान और अल्पसंख्यक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं को शासन के समक्ष मांग के रूप में रखने पर आम सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रधानाचार्य कैप्टन रत्नेश जायसवाल ने और अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर कैप्टन जेपी सिंह ने की। मीटिंग में इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अयूब, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अनुपमा, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर शाइस्ता परवीन, श्यामलाल अग्नेलाल की प्रिंसिपल अंजू सिंह सहित प्रधानाचार्य ब्यूटी गुप्ता, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.