प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा -2025 के तहत विज्ञापित प्रधानाचार्य भर्ती के लिए परीक्षा नौ अप्रैल को दो सत्रों सुबह नौ से 11:30 बजे तथा 2:30 से पांच बजे तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के परीक्षा हाल में होगी।कुल 750 अंकों की परीक्षा में से 675 अंकों के प्रश्न सामान्य अध्ययन से होंगे। आयोग की ओर से जारी परीक्षा योजना के अनुसार पहली पाली में 375 अंकों के प्रश्नपत्र में सामान्य हिन्दी 25 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न तीन अंक) कुल 75 अंक के होंगे जबकि सामान्य अध्ययन-। में 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न तीन अंक) 300 अंकों के पूछे जाएंगे। द्वितीय सत्र में सामान्य अध्ययन-।। के 125 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न तीन अंक) 375 अंकों के पूछे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...