प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ (जीएसटीए) ने संघ लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। जीएसटीए ने पत्र में लिया कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के 828 पदों के लिए एक नवंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा को चार से छह सप्ताह आगे बढ़ाया जाए। जीएसटीए महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में शिक्षक बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में नवंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना कठिन हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.