प्रधानाचार्य भर्ती के नए नियमों के विरोध में उतरे शिक्षक
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के पद की संशोधित अर्हता के विरोध में शिक्षक ही उतर आए हैं। परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त करने, पूर्व से नियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को अनुभव के आधार पर बीएड प्रशिक्षण से छूट प्रदान करने तथा बीएड के समकक्ष (एलटी आदि) प्रशिक्षणों को स्वीकार करने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार सोमवार को अपरान्ह चार बजे शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजेंगे। प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में स्वीकार न करने पर इन मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित किया जाएगा। एडेड कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.