पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। तदर्थ प्रधानाचार्य के नियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में तदर्थ प्रधानाचार्य जो प्रधानाचार्य पद का कार्य कर रहे हैं। उनको प्रधानाचार्य पद का वेतन भी सरकार दे रही है। उन्हें दस से 15 वर्षों का अनुभव भी है। सभी प्रधानाचार्यों को नियमितीकरण कर दिया जाए, तो सरकार पर कोई भी आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखलाक हसन खां, जिला मंत्री योगेश कुमार, प्रांतीय मंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रोहतास गंगवार, डॉ. जावेद अहमद, राजेश गौतम, हरीश गंगवार, स...