प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय महामंत्री बने मदन मोहन
गंगापार, जुलाई 29 -- मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, करछना के प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रदेशीय महामंत्री (संगठन) मनोनीत किया गया है। परिषद के अध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेन्द्र राय तथा महामंत्री डॉ. सुखपाल तोमर ने उनकी शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सेवाओं, संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा। मनोनयन की सूचना मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने शंखधर को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में परिषद के और अधिक सशक्त होने तथा शिक्षा जगत के हित में प्रभावी कार्य होने की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.