बरेली, अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गुलाब राय इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नवीन कार्यकारिणी के चुनाव या सर्व सम्मति से चयन पर चर्चा हुई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 23 अगस्त को प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश पर चुनाव या सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में डॉ. हरि ओम मिश्र, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. अजीत सक्सेना, डॉ. कुलदीप कुमार विश्नोई, डॉ. संतोष कुमार गुप्त, चमन जहां, मृदुला चंद्रा, डॉ. मीना जैन, अरविंद कुमार शर्मा, सैयद जाकिर अली, विवेक मोहन आदि रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्यो की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ, जताई खुशी यह भी प...