प्रधानाचार्य पद पर चयनित हुए डॉ. अजय, शिक्षकों ने दी विदाई
औरैया, सितम्बर 4 -- श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में समाजशास्त्र के प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह का चयन एएस जुबली इंटर कॉलेज मिर्जापुर में प्रधानाचार्य पद पर हुआ है। नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुक्रवार को उन्हें श्री जनता इंटर कॉलेज से कार्यमुक्त कर दिया गया। इस दौरान साथी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि डॉ. अजय कुमार सिंह ने विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य किया। प्रधानाचार्य पद पर चयन होने के बाद उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के लिए विद्यालय से कार्यमुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई विद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. अजय को नई जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.