प्रधानाचार्य ने साइकिल से पहुंचकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश
रुडकी, मई 14 -- बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब शिक्षण संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवड़कला के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी गुरुवार को कार छोड़ साइकिल से कॉलेज पहुंचे। करीब आठ किलोमीटर का सफर तय कर उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पेट्रोल बचाने का संदेश दिया। कॉलेज पहुंचने पर प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और स्टाफ को राष्ट्रहित में पेट्रोल बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए पेट्रोल और डीजल चालित वाहनों के बजाय साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- पीएम के आह्वान पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.